{"_id":"8b71a0bc94c6b093c8cb1da091ebb42c","slug":"electricity-bill-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारघाटीः 3 साल तक नहीं आएगा बिजली बिल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारघाटीः 3 साल तक नहीं आएगा बिजली बिल!
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा से प्रभावित हो चुके केदारघाटी के होटल और ढाबा संचालकों को प्रदेश शासन ने बड़ी राहत दी है। शासन ने जिले में तिलवाड़ा से ऊपर यात्रा मार्ग पर स्थित बाजारों में निर्मित होटल, लॉज, धर्मशाला, रेस्टोरेंट और ढाबों का बिजली बिल तीन साल के लिए माफ कर दिया है। तिलवाड़ा से ऊपर लगभग 224 व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
नहीं माफ हुए था होटलों के बिल
पिछले साल जून माह में आई आपदा के बाद शासन ने सिर्फ उन्हीं परिवारों का बिजली बिल माफ किया था, जिनका कुछ न कुछ नुकसान हुआ था। यह छूट मार्च 2014 तक मिली थी। वहीं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बिल माफ नहीं हुआ था।
विज्ञापन
यात्रियों की कमी के कारण होटल, लॉज, रेस्टोरेंट, धर्मशालाएं और ढाबा संचालकों के सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है।
ऊर्जा निगम भरेगा बिल
कई होटल संचालकों ने इस साल यात्रा सीजन में ताले ही नहीं खोले। ऐसे में उनको बैंकों का ऋण और बिजली का बिल देना भारी पड़ रहा है।
होटल-लॉज व्यवसायियों की वित्तीय हालात देखकर सरकार ने बिजली का बिल माफ करने का निर्णय लिया है। अगले तीन सालों तक प्रदेश शासन का आपदा प्रबंधन विभाग ऊर्जा निगम को बिजली बिल का भुगतान करेगा।
विज्ञापन