{"_id":"6788070716df39a9f7085b3e","slug":"electrical-equipment-dealer-cheated-of-rs-4150-lakh-dehradun-news-c-5-1-drn1031-595408-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिजली उपकरण के कारोबारी से 41.50 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिजली उपकरण के कारोबारी से 41.50 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
Iनिर्माणाधीन मकान में लगवाए थे उपकरण, दो भाइयों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमाI
Iबिजली उपकरण के कारोबारी से सहारनपुर के पिता-पुत्रों ने 41.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि कारोबारी से उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान के लिए 47 लाख रुपये के उपकरण खरीदे थे। इसमें से छह लाख रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी के लिए मना कर दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी इससे पहले भी उनसे 42 लाख रुपये की ठगी निर्यात कारोबार में हिस्सेदारी के नाम पर कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ ठगी का एक मुकदमा कश्मीर के पुलवामा में भी दर्ज है।I
Iएसओ वसंत विहार प्रदीप रावत ने बताया कि चमन विहार के रहने वाले गौरव सिंघल का बालाजी लाइट्स के नाम से बिजली के उपकरण का कारोबार है। पिछले साल 23 अप्रैल को नकुड़ सहारनपुर के रहने वाले विकास त्यागी, भाई अभिषेक त्यागी और पिता सोमदत्त त्यागी उनके शोरूम में आए थे। उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान के लिए बिजली की फिटिंग और अन्य सामान खरीदा। इस सामान का बिल करीब 27.50 लाख रुपये था। इसमें से उन्होंने करीब छह लाख रुपये दे दिए। इसके बाद सितंबर 2024 में एक सोलर प्लांट भी खरीदा। इसका बिल लगभग 20 लाख रुपये था। काफी दिन बीत गए, लेकिन उनके पैसे नहीं दिए। इस पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि यदि पैसे वापस करने होते तो वह सामान उधार क्यों लेते। इस तरह उनसे 41.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।I
Iनिर्यात कारोबार में हिस्सेदारी के नाम पर ठगे 42 लाख रुपयेI
Iसिंघल का आरोप है कि विकास त्यागी ने उनसे बताया था कि वह फल सब्जियों का निर्यात करता है। इसके लिए उसने कारोबार में उन्हें हिस्सेदार बनाने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उनसे 42 लाख रुपये ले लिए। एक फर्म भी बनाई गई। इस फर्म के नाम पर त्यागी ने कश्मीर के पुलवामा के एक किसान से सेब खरीदे। मगर, उनका भुगतान नहीं किया। इस पर त्यागी के खिलाफ सेब किसान जावेद ने राजपुरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।I