फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electric power steals in uttarakhand

उत्तराखंड के 45 विद्युत फीडर पर सबसे अधिक बिजली चोरी

Tue, 07 Nov 2017 10:10 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
electric power steals in uttarakhand
बिजली - फोटो : FILE PHOTO

उत्तराखंड के 45 विद्युत फीडर पर सबसे अधिक बिजली चोरी हो रही है। इनमें से एक फीडर तो ऐसा भी है, जिस पर 90 प्रतिशत से ऊपर बिजली चोरी हो रही है। ऊर्जा मंत्रालय देशभर के 32,887 फीडर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर रहा है।

विज्ञापन


बिजली चोरी के मामलों में राजस्थान, केरल, हरियाणा, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड प्रमुख राज्य हैं। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से जारी इंटिग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के डाटा के मुताबिक पूरे देश में इस वक्त 298 फीडर ऐसे हैं, जिन पर 90 प्रतिशत से ऊपर बिजली चोरी की जा रही है। इनमें से उत्तराखंड में भी एक फीडर है। इसके अलावा करीब 200 फीडर ऐसे हैं, जिनमें 75 से 90 प्रतिशत तक बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन


30 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस
केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में उज्ज्वल डिस्कॉम्स एश्योरेंस योजना (उदय) लांच की थी। उस समय टारगेट रखा गया था कि वर्ष 2019 तक सभी राज्यों में लाइन लॉस 15 फ ीसदी से कम किया जाए। बावजूद इसके कई राज्यों में 30 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस रिकॉर्ड किया जा रहा है। इन राज्यों में लाइन लॉस रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार दबाव बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के 47 फीडर पर सबसे ज्यादा बिजली का लॉस
-मिनिस्ट्री ऑफ पावर कर रहा है ऑनलाइन मॉनिटरिंग
-एक फीडर में 90 प्रतिशत से अधिक लाइन लॉस
-बिजली चोरी के चलते आठ फीडर पर 75 से 90 प्रतिशत लॉस
-लाइन लॉस में महाराष्ट्र पहले नंबर पर, उत्तराखंड भी आगे

किस राज्य में कितना लाइन लॉस (फीडर संख्या)
राज्य का नाम     - 90 प्रतिशत से ऊपर चोरी    - 75-90 प्रतिशत चोरी
अरुणाचल प्रदेश    6        1
असम        10        14
बिहार        21        21
छत्तीसगढ़        18        4
गुजरात        2        1
हरियाणा        26        4
हिमाचल प्रदेश    2        2
जम्मूकश्मीर        6        3
झारखंड        4        19
कर्नाटक        0        1
केरल        31        13
मध्य प्रदेश        6        12
महाराष्ट्र        0        71
मेघालय        7        5
मिजोरम        2        0
पंजाब        2        27
राजस्थान        87        44
उत्तर प्रदेश        23        41
उत्तराखंड        1        8

उत्तराखंड में फीडर की स्थिति
लाइन लॉस    -    संख्या
90 प्रतिशत से ऊपर    01
75 से 90 प्रतिशत    08
50 से 75 प्रतिशत    19
25 से 50 प्रतिशत    13
15 से 25 प्रतिशत    04
0 से 15 प्रतिशत    02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed