फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electric luxury bus is unable to win the trust of passengers

Dehradun: दून से दिल्ली वॉल्वो बस में सीटें फुल, स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों में सफर करने से कतरा रहे लोग

Wed, 19 Oct 2022 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 04:13 PM IST
सार

परिवहन निगम की ओर से देहरादून से नई दिल्ली के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इन बसों में लोग सफर करने से कतरा रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे एक बस को रवाना किया जाना था, लेकिन जब एक भी यात्री बस में सवार नहीं हुआ तो बस के शेड्यूल में बदलाव किया गया और उसे साढ़े छह बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन
Electric luxury bus is unable to win the trust of passengers
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली पर घर जाने के लिए आईएसबीटी में यात्रियों की भीड़ उमड़ने के बावजूद परिवहन निगम की स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों को सवारियां ढूढे नहीं मिल रही हैं। मंगलवार को भी जहां एक ओर देहरादून-दिल्ली रूट पर वॉल्वो बस सवारियों से खचाखच भरकर रवाना हुई। वहीं, स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बस सिर्फ एक सवारी को लेकर रवाना हुई। जिससे अब परिवहन निगम के अधिकारियों की चिंता बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


बता दें कि परिवहन निगम की ओर से देहरादून से नई दिल्ली के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इन बसों में लोग सफर करने से कतरा रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे एक बस को रवाना किया जाना था, लेकिन जब एक भी यात्री बस में सवार नहीं हुआ तो बस के शेड्यूल में बदलाव किया गया और उसे साढ़े छह बजे रवाना किया गया।

विज्ञापन

 

चौंकाने वाली बात यह है कि दो घंटे की देरी से संचालित किए जाने के बावजूद स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बस में सिर्फ एक ही यात्री ने सफर किया। नाम न छापने की शर्त पर परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वातानुकूलित वॉल्वो बसों की तरह स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों में सीटें आरामदायक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यात्री इन बसों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं। वहीं इन बसों का संचालन हाल फिलहाल में किया गया है, ऐसे में यात्री इन बसों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल स्मार्ट इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के चलते एक या दो बसों का ही संचालन किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें...केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द

दूसरी ओर परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता का कहना है कि इन बसों का संचालन हाल फिलहाल किया गया है, ऐसे में अभी यात्रियों की कमी है। लेकिन आने वाले समय में बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed