{"_id":"5c89339dbdec22142c5ca4f6","slug":"election-officer-notice-to-bjp-mla-for-gift-gold-jewellery-to-bride-during-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक धनसिंह ने शादी में दुल्हन को दिया तोहफा, निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक धनसिंह ने शादी में दुल्हन को दिया तोहफा, निर्वाचन अधिकारी ने थमाया नोटिस
Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक धन सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दुल्हन को मांग टीका भेंट करने पर टिहरी के विधायक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विधायक को 48 घंटे में अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विधायक धन सिंह नेगी ने लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 12 मार्च को चंबा ब्लॉक के तुंगोली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर दुल्हन को मांग टीका भेंट किया था।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने के बाद स्वर्ण आभूषण गिफ्ट करने का यह मामला सोशल मीडिया में भी आया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रविंद्र जुवांठा ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए विधायक नेगी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
