फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election observers appointed

Dehradun News: पछवादून में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Election observers appointed
व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी के लिए बैठक करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्र
विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी प्रकिया शुरू करने के लिए चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 10 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। समिति मतदाता सूची तैयार करने के साथ चुनाव का संचालन करेगी। बुधवार को मुख्य बाजार स्थित गुरु कृपा होटल में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई है। अध्यक्षता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पछवादून अध्यक्ष अनिल जैन और शहर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।
इस दौरान सर्वसम्मति से अरुण मित्तल को विकासनगर, आशीष जैन, विवेक अग्रवाल को हरबर्टपुर और पंकज महावर को सहसपुर का पर्यवेक्षक बनाया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि पर्यवेक्षक चुनाव की प्रकिया को शुरू करेंगे। एक 10 सदस्यीय समिति को मतदाता सूची और चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

यह समिति प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के संविधान के अनुसार मतदाता बनने की पात्रता का निर्धारण भी करेगी। प्रांत और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी राकेश अग्रवाल, अनिल गौड़, विवेक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजकुमार रोहिला, हिमकर गुप्ता, रोहित गुप्ता, रिंकू कन्नौजिया, नीरज ठाकुर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed