फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Draupadi Murmu will address special session of the Uttarakhand Legislative Assembly on November 3

उत्तराखंड: विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 3 नवंबर को मुर्मू का संबोधन

Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
सार

तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र का राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will address special session of the Uttarakhand Legislative Assembly on November 3
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स@rashtrapatibhvn

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा अवसर आ रहा है। जब विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने जा रहे विशेष सत्र में तीन नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र में संबोधित किया था।

विज्ञापन


तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र का राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र में संबोधित किया था।
विज्ञापन


रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में पक्ष-विपक्ष राज्य की राज्य यात्रा के साथ भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। विधानसभा सचिवालय भी सत्र को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके अलावा सदन में राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस सत्र में कोई विधायी कार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed