फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election commission in action.

एक्शन में आया चुनाव आयोग, दर्ज किए जा चुके 681 केस

Wed, 11 Jan 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
election commission in action.
भारतीय निर्वाचन आयोग

आदर्श आचार संहिता को कड़ाई से लागू कराने के लिए निर्वाचन आयोग एक्शन में आ गया है। आचार संहिता लागू होने के दिन से अब तक निरोधात्मक धाराओं में 5569 लोगों के खिलाफ 681 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। यही नहीं 139 गैर जमानती वारंट भी तामील कराए गए।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार, आचार संहिता के उल्लंघन के  एक दर्जन मामलों में नोटिस जारी किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पांच मामले उत्तरकाशी के हैं। इनके अलावा हरिद्वार और चंपावत में तीन-तीन और अल्मोड़ा में तीन मामले सामने आए हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक 3422 लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा चुके हैं। इस दौरान 13 अवैध हथियार पर भी जब्त हुए हैं।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस विभाग के 182 नाकों पर आयोग की टीमें मुस्तैद बताई गई हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान आयोग ने बगैर इजाजत पोस्टर-बैनर और वाल राइटिंग के खिलाफ भी अभियान छेड़ा जिसमें सार्वजनिक भवनों से 7932 स्थानों से वॉल राईटिंग पोस्टर बैनर हटाए गए। इन मामलों में किसी के विरूद्ध कोई वाद दर्ज नहीं किया गया। व्यक्तिगत सम्पत्ति से संबंधित 23546 मामलों में वॉल राइटिंग व पोस्टर बैनर हटो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ से एसडीएम व कानूनगो की शिकायत

election commission in action.
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी को कालसी के एसडीएम व कानूनगो के मामले हुई शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गीता राम गौड़ ने  यह शिकायत की थी। सीईओ को सौंपे पत्र में उन्होंने दोनों अधिकारियों पर ग्रामीणों से मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। पत्र में कहा गया है कि मैससा गांव के ग्रामीण दैवीय आपदा से हुई क्षति के मामले में एसीडीएम से मिलने गए थे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

उलटे उनसे मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया और बाद में दबाव बनाकर उनसे समझौतानामा करा दिया गया। उन्होंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed