फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2024 code of conduct: three thousand liters of liquor seized in the Uttarakhand 10 lakh in cash

Uttarakhand: आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रदेश में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी, 10 लाख कैश

Thu, 21 Mar 2024 10:53 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

पुलिस मुख्यालय ने आचार संहिता लागू होने से अब तक के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार प्रदेश में अब तक तीन हजार लीटर शराब पकड़ी गई है और 10 लाख कैश बरामद किया गया।

विज्ञापन
Election 2024 code of conduct: three thousand liters of liquor seized in the Uttarakhand 10 lakh in cash
शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक प्रदेशभर में लगभग तीन हजार लीटर शराब पकड़ी जा चुकी है। जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया है। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि, 22 लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को अब तक की कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस प्रवक्ता आईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस टीमें एफएसटी के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। जबकि, आपराधिक मामलों में पुलिस टीमें लगातार गैर जमानती वारंट को तामील कराने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

शराब

2901 लीटर, 137 मुकदमे दर्ज हुए और 141 आरोपी पकड़े गए

ड्रग्स

7.1 किलोग्राम, 21 मुकदमे दर्ज हुए और 22 तस्कर पकड़े गए

अवैध हथियार

36 हथियार बरामद, 32 मुकदमो में 36 आरोपी गिरफ्तार

नकद

10.33 लाख रुपये

लाइसेंसी हथियार जमा कराए

कुल हथियार 50,467

जमा हुए-10921

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में बरकरार रहेगा मिथक या फिर टूटेगा...जानिए कैसा रहा है चुनावी इतिहास

गैर जमानती वारंट
198 तामिल हुए और 1128 लंबित

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed