फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Elderly-father-locked-store- property

Dehradun: बेरहम बेटा, धोखे से अपने नाम कर ली सारी संपत्ति, फिर बुजुर्ग पिता को स्टोर में किया बंद, हुई मौत

Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

मोनिका ने बताया कि उनके मामा करनपुर में रहते थे। उनका ममेरा भाई आशु ग्रोवर और उसकी पत्नी स्नेह ग्रोवर ने पिछले दिनों उनके मामा से संपत्ति के कागजात पर दस्तखत करवा लिए। इसके माध्यम से संपत्ति उनके नाम हो गई।

विज्ञापन
Dehradun News: Elderly-father-locked-store- property
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता के हस्ताक्षर करवाकर संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसके बाद पिता को स्टोर में बंद कर दिया। बीते दिनों बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की भांजी की शिकायत पर उनके बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला इस मामले में जनवरी से शिकायत कर रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस को मोनिका निवासी फरीदाबाद की ओर से शिकायत की गई है। मोनिका ने बताया कि उनके मामा करनपुर में रहते थे। उनका ममेरा भाई आशु ग्रोवर और उसकी पत्नी स्नेह ग्रोवर ने पिछले दिनों उनके मामा से संपत्ति के कागजात पर दस्तखत करवा लिए। इसके माध्यम से संपत्ति उनके नाम हो गई। इसके बाद उन्हें स्टोर में बंद कर दिया गया। मामा बीमार थे, लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा गया। समय पर उन्हें दवाई भी नहीं दी गई। अब पिछले दिनों बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मोनिका की शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला से साक्ष्यों की मांग की गई है। इसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मोनिका का कहना है कि उन्होंने डीएम, डीआईजी और कई अधिकारियों के कार्यालय में इस मामले में शिकायत की थी। लेकिन, उस वक्त इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed