दर्दनाक: खेलते वक्त आठ साल की बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, मौके पर हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना कालोनी में शनिवार को सरकारी आवास का लोहे का गेट अचानक गिरने से आठ साल की एक बालिका की मौत हो गई। वहीं बाहर खेल रहे कई बच्चे मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
इस अनहोनी से इलाके में गम का माहौल है। इलाके के लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद जर्जर आवास की मरम्मत नहीं की गई है।
लोक निर्माण विभाग में क निष्ठ लिपिक अनिल रावत की पुत्री कनिका रावत (आठ) शनिवार तीसरे पहर रोजमर्रा की तरह सटी यमुना कालोनी में बच्चों के साथ खेल रही थी। जर्जर सरकारी आवास के गेट पर बच्चे लटककर झूल रहे थे।
परिवार में कोहराम मच गया
इसी बीच अचानक लोहे का गेट मलबे के साथ भरभराकर नीचे आ गिरा। नतीजा यह हुआ कि गेट कनिका के ऊपर आकर गिर गया, जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आ गए।
गेट के नीचे दबी बालिका को निकालकर सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कनिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने बालिका की मौत को लेकर विरोध भी जताया।
उनका आरोप है कि जर्जर आवास होने के कारण हादसे की आशंका पहले से थी। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते सरकारी आवास की मरम्मत नहीं कराई गई। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि कनिका चिल्ड्रेंस एकेडमी में कक्षा दो की छात्रा थी। हादसे में अन्य बच्चों को किसी तरह की चोट नहीं आई है।