फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight teachers suspended for fraud in job certificates in haridwar

हरिद्वार: फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले आठ शिक्षक बर्खास्त, चार की पेंशन रोकी

Thu, 28 Sep 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 28 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers suspended for fraud in job certificates in haridwar

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले 12 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इनमें तीन शिक्षक ऐसे है जो सेवानिवृत्त हो चुके थे और एक आरोपी शिक्षक ने पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त हुए आरोपी शिक्षकों की पेंशन रोक दी गई है। आरोपी शिक्षकों को अब तक मिले समस्त लाभ और वेतनमान की रिकवरी की भी तैयारी विभाग ने कर ली है। एसआईटी की ओर से शीघ्र ही इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इनके अलावा 339 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में एसआईटी जुट गई है।  
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती में सामने आए फर्जीवाड़े की जांच में 12 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। गौरतलब है कि एसआईटी ने हरिद्वार जनपद के 351 शिक्षकों के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र और भर्ती के दस्तावेज मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014-16 के शिक्षकों के समस्त दस्तावेज मिल गए थे, लेकिन वर्ष 2002 से पूर्व के 51 शिक्षकों में से 12 शिक्षकों ने अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। यही नहीं शिक्षा विभाग के दफ्तरों में भी इनके दस्तावेज नहीं मिले। इन शिक्षकों को मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समाचार पत्रों में 20 सितंबर को विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए 27 सितंबर तक अपने मूल दस्तावेज जमा करने को कहा गया था।

यह हैं आरोपी शिक्षक

Eight teachers suspended for fraud in job certificates in haridwar
=

इन 12 शिक्षकों ने निर्धारित तिथि 27 सितंबर तक भी अपने मूल दस्तावेज विभाग को उपलब्ध नहीं कराए। शिक्षा विभाग ने मामले में एकतरफा कार्रवाई करते हुए आठ कार्यरत शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त करने के साथ ही पेंशन पा रहे चार आरोपी शिक्षकों की पेंशन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।  

यह हैं आरोपी शिक्षक  
बहादराबाद ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जर बस्ती गैंडीखाता से जगराम सिंह, मिठीबेरी के विपिन प्रकाश शर्मा, बौंगला के महीपाल सिंह, गैंडीखाता गुर्जर बस्ती के हरपाल सिंह, मंगोलपुरा के रामपाल सिंह, हजाराग्रंट से नागेंद्र सिंह है। लक्सर ब्लाक के मुंडाखेड़ा के ब्रहमपाल सिंह, नंदपुर के जगपाल सिंह, चिड़ियापुर स्कूल के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके छिदा सिंह, नरोजपुर के सेवानिवृत्त हो चुके रक्षपाल, डूंगरपुर से सेवानिवृत्त हो चुकी स्नेहलता, बहादराबाद से सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षक चरण सिंह है।  

वर्ष 2002 से पूर्व में भर्ती हुए 12 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें से चार सेवानिवृत्त हो चुके थे, इनकी पेंशन रोकने को आदेश कर दिए गए हैं। बर्खास्तगी की समस्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। अब इनको दिए गए लाभ और वेतनमान की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।  
- ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed