फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight lakh rupees were grabbed from junk in the name of getting scrubs

Dehradun News: स्क्रैब दिलाने के नाम पर कबाड़ी से हड़पे आठ लाख रुपये

Thu, 10 Aug 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees were grabbed from junk in the name of getting scrubs
स्क्रैप दिलाने के नाम पर कुछ लोगों ने शहर के एक कबाड़ी से आठ लाख रुपये हड़प लिए। अब कबाड़ी अपने पैसे मांगता है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया, इस संबंध में सलीम अहमद निवासी चंदर रोड, डालनवाला ने तहरीर दी है। सलीम ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। कुछ समय पहले उसके पास बिजनौर के लांबाखेड़ा से जावेद और मिथुन नाम के दो युवक आए थे। उन दोनों ने उससे कहा कि उनके पास सहगल फैक्टरी ढालवाला में 10-12 ट्रक स्क्रैप है, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। उस समय तो उसने स्क्रैप लेने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी बार-बार उसके पास आकर स्क्रैप लेने को कहने लगे। उनके चाचा मैसर और दिलशाद ने भी उसे स्क्रैप खरीदने को कहा।
विज्ञापन

सदमे में पिता की मौत
इस पर वह उनकी बातों में आ गया और कहीं से आठ लाख रुपये का इंतजाम कर उन्हें दे दिए। उस समय आरोपियों ने कुछ समय में स्क्रैप पहुंचाने की बात कही, लेकिन आज तक स्क्रैप नहीं आया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। ठगी का पता चलने पर सदमे में उसके पिता की भी मौत हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed