{"_id":"62eff5fcdd06706c594abd93","slug":"eight-arrested-for-drinking-in-the-bar-late-at-night-city-news-drn4194185133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों पर छापा: पुलिस ने देर रात आठ लोगों को किया गिरफ्तार, नदी किनारे हुड़दंग मचा रहे 40 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों पर छापा: पुलिस ने देर रात आठ लोगों को किया गिरफ्तार, नदी किनारे हुड़दंग मचा रहे 40 के काटे चालान
Mon, 08 Aug 2022 03:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:23 PM IST
सार
देर रात बार और रेस्टोरेंट में शराब पिलाने पर पुलिस सख्त रुख अख्तियार कर रही है। रविवार देर पुलिस ने कैनाल रोड स्थित वेल्लम बार में छापा मार आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 40 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
Drunk man
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डालनवाला पुलिस ने देर रात कैनाल रोड स्थित एक बार में छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने बार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। डालनवाला कोतवाली इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद देर रात बार और रेस्टोरेंट में शराब पिलाने के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
देर रात जब कैनाल रोड स्थित वेल्लम बार में छापा मारा गया, तो आठ लोग अरुण राणा, सक्षम, अन्नू थापा, गौरव, राज थापा, गौर डबराल, गौरव सिंह और कुंवर पाल सिंह शराब पीते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में नदी किनारे बेवजह घूम कर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 का चालान किया, जबकि चार वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। रायपुर एसओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि नशा, शराब और अनावश्यक घूमने वाले लोगों के खिलाफ एसएसपी की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मोहर्रम की रिहर्सल के दौरान हरिद्वार में मची अफरा तफरी, स्टंट कर रहा युवक आग लगने से झुलसा
रविवार को मालदेवता क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इसी दौरान अनावश्यक घूम रहे और शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 40 लोगों को पकड़कर मालदेवता चौकी लाया गया। जहां पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही चार वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।