{"_id":"609df1956d1a4c269b5023c2","slug":"eid-ul-fitr-2021-in-uttarakhand-people-dose-namaz-in-staying-social-distance","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : जुमे के दिन मुबारक ईद आज, लोगों ने घर पर ही किया सजदा और मांगी कोरोना से निजात मिलने की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : जुमे के दिन मुबारक ईद आज, लोगों ने घर पर ही किया सजदा और मांगी कोरोना से निजात मिलने की दुआ
Fri, 14 May 2021 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 May 2021 09:33 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के कारण उलेमा ने सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइन के तहत ईद मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
कोविड नियमों का पालन किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में जुमे के मुबारक दिन शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है। शुक्रवार को नमाजियों ने कोविड नियमों का पालन कर नमाज की और कोरोना से दुनिया को जल्द छुटकारा दिलाने की दुआ की।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण उलेमा ने सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइन के तहत ईद मनाने की अपील की है। शहरकाजी मोहम्मद अहमद कासमी ने सभी लोगों से ईद सादगी से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को देखते हुए सभी सजग रहें।
विज्ञापन
मस्जिद में केवल पांच लोग ही नमाज अदा करें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ज्यादा भीड़ एकत्रित न करें और ईद की मुबारकबाद गले मिलकर नहीं दूर से ही दें। इस बार ईद जुमे के दिन है जो बेहद मुबारक और खुशी का दिन है। यह सालों में एक बार आता है।
विज्ञापन
नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन ने भी सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से घरों में सुरक्षित रहकर अपनों के बीच नमाज अदा करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने दी ईद की बधाई
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। वहीं, उन्होंने घर पर ही रहकर इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील भी की है।