{"_id":"67e80b4edccf31b15a05e92e","slug":"efforts-will-continue-to-resolve-the-problems-of-employees-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119931-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी रहेगा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी रहेगा प्रयास
विज्ञापन
- उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं व संगठन के सम्मेलन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान कई कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।
संगठन की बैठक में सदस्यों व पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा को यमुना वैली की खोदरी, छिबरौ, ढालीपुर, ढकरानी, कुल्हाल, व्यासी, लखवाड़, सिविल, डाकपत्थर बैराज, व्यासी डैम व कोटी डैम के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने निगम की कालोनियों में अवैध कब्जों को न हटाए जाने, जल विद्युत निगम की सिविल विंग के डाकपत्थर स्थित आवासों में मरम्मत का कार्य नहीं कराए जाने, कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कदम न उठाए जाने, सभी कर्मचारियों को विद्युत टैरिफ की सुविधा प्रदान किए जाने, उपनलकर्मियाें को चिकित्सा अवकाश की सुविधा प्रदान किए जाने, कार्मिकों के सीट रोटेशन किए जाने आदि समस्याएं रखीं।
कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के वेतन संबंधी उच्च न्यायालय के फैसले को भी लागू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे उनकी पूर्व में हुई वेतन हानि को समाप्त किया जा सके। बैठक के दौरान कई कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर शंकर सिंह, राजेश कुमार चौहान, विनोद कुमार कश्यप, गुलाब सिंह, प्रेम सिंह ऐरी, सुनील कुमार, जितेंद्र कश्यप, नर सिंह, सीपी मठपाल, मनोनीरज मिश्रा, विजय सौरियाल, मोहम्मद सरताज आदि मौजूद रहे।