फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department will appointed teachers on contract

लोक सेवा आयोग से नहीं अब इस तरह होगी शिक्षकों की नियुक्ति, जानिए कितना मिलेगा वेतन

Wed, 26 Apr 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 26 Apr 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
Education Department will appointed teachers on contract
Demo Pic - फोटो : Demo

उत्तराखंड के श‌िक्षा व‌िभाग में अब संव‌िदा पर श‌िक्षकों की न‌ियुक्त‌ि होगी। वहीं उन्हें इतना वेतन द‌िया जाएगा क‌ि जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा।

विज्ञापन


प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि लोक सेवा आयोग की ओर से हो रही देरी से प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रवक्ताओं की कमी दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


लिहाजा शीघ्र ही उच्च शिक्षा का पृथक आयोग गठित कर नेट क्वालीफाइड  युवाओं को प्रदेश के महाविद्यालयों में संविदा पर नियुक्ति दी जाएगी। इन संविदा कर्मियों को प्रतिमाह 35000 रुपये मेहनताना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बीते वर्ष दो विधायकों के दबाव में नियम, कानून ताक पर रखकर राठ महाविद्यालय को अर्द्ध सरकारी का दर्जा दिया था।

101 विभागों का होगा पुनर्गठन

Education Department will appointed teachers on contract
dhan singh rawat - फोटो : file photo
​इस महाविद्यालय की सरकार जल्द जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में 101 विभागों का पुनर्गठन करने जा रही है, जिससे विभागों के कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि आंचल दूध की तर्ज पर शीघ्र हिमालयन जैविक दूध बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालन और सहकारिता की ओर से देहरादून में एक साप्ताहिक मेले का आयोजन होगा, जिसमें करीब दो लाख किसानों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन को यात्रा के मुख्य मार्गों के साथ ही वैकल्पिक मार्गों के रखरखाव के निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, रामकिशन सिंह रावत, अनसूया प्रसाद भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश जोशी, रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र सिंह रावत, तारा दत्त थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed