फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education department wants money

सूचना देने के लिए विभाग ने मांगे 41 हजार रुपए

Thu, 05 Sep 2013 08:08 AM IST
अमर उजाला, योगेंद्र सिंह, हरिद्वार
अमर उजाला, योगेंद्र सिंह, हरिद्वार Updated Thu, 05 Sep 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
education department wants money

हरिद्वार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिबड़ी के प्रधानाध्यापक का वेतन सूचना के अधिकार का प्रयोग करने पर रोक दिया गया।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने शिक्षा विभाग से सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां मांगी तो आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने उनका वेतन ही रोक लिया। अरुण कुमार ने शिक्षक दिवस से आमरण अनशन शुरु करने की चेतावनी दी है।

तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी
अरुण कुमार का कहना है कि उसने छह अगस्त को शिक्षा विभाग से तीन बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। 22 अगस्त को उसे शिक्षा विभाग की ओर से पत्र मिला। पत्र में सूचना के पृष्ठों की संख्या 20580 बताते हुए दो रुपये प्रति पृष्ठ के हिसाब से 41160 रुपये जमा कराने की बात कही गई।
विज्ञापन


शिक्षक का आरोप है कि यह सब उसे डराने के लिए किया जा रहा है। ताकि वह अपनी सूचना वापस ले ले। शिक्षक का कहना है कि उसकी ओर से मांगी गई सूचना से विभागीय शिक्षकों की ओर से आकस्मिक अवकाश में की जा रही भारी धांधली का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक का आरोप है कि सूचना मांगे जाने के बाद उनका अगस्त माह का वेतन विभाग ने रोक लिया है। हालांकि, इसके पीछे कारण दूसरे गिनाए जा रहे हैं। वह चिकित्सा अवकाश पर थे। इसके बाजवूद उनका वेतन रोके जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है।


अरुण कुमार ने बहादराबाद के खंड शिक्षाधिकारी को पत्र देकर वेतन आहरित नहीं किए जाने की दशा में शिक्षक दिवस से आमरण अनशन शुरु करने की चेतावनी दी है।

शिक्षक अपने मूल विद्यालय झाबरी में ज्वांइनिंग नहीं कर रहा इसलिए वेतन रोकने के आदेश किए। सूचना मांगे जाने का इससे कोई संबंध नहीं है। जितनी सूचनाएं चाही गई हैं, उतना ही शुल्क मांगा गया है। सूचना शुल्क शिक्षक को डराने के लिए निर्धारित नहीं किया गया।
- कुशला प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed