{"_id":"672c32a3f48474ffe907f737","slug":"education-department-uttarakhand-five-spokesperson-were-sacked-who-were-absent-for-a-long-time-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ता बर्खास्त, कुछ अन्य पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शिक्षा विभाग में लंबे समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ता बर्खास्त, कुछ अन्य पर हो सकती है कार्रवाई
Thu, 07 Nov 2024 11:53 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:53 AM IST
सार
पिछले काफी समय से पांच प्रवक्ताओं के अनुपस्थित चलने की शिकायत शिक्षा विभाग को मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
शिक्षा विभाग में पिछले काफी समय से अनुपस्थित पांच प्रवक्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, कुछ अन्य के खिलाफ भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है। माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट के रसायन विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज पीपली नैनीडांडा के जीव विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलालघाटी पौड़ी से रसायन विज्ञान प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज बेरगनी पाली टिहरी गढ़वाल के अंग्रेजी प्रवक्ता और राजकीय इंटर कालेज गेरूड़ थराली के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश के इन दो जिलों में मतदाताओं का आंकड़ा इतना अधिक...चलेगा वेरिफिकेशन अभियान, होगी छंटनी
विज्ञापन
ये सभी वर्ष 2014 से लेकर 2020 के मध्य से विद्यालय से अनुपस्थित थे। प्रभारी निदेशक ने कहा, इस तरह के कुछ अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले अपर शिक्षा निदेशक पौड़ी गढ़वाल एसबी जोशी ने अनुपस्थित चल रहे कुछ सहायक अध्यापक (एलटी) की सेवा समाप्त की थी।
विज्ञापन