फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education department to review positive impact of Gita shlokas on children

Dehradun News: गीता श्लोक पर बच्चों में सकारात्मक प्रभावों की समीक्षा करेगा शिक्षा विभाग

Mon, 22 Dec 2025 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Education department to review positive impact of Gita shlokas on children
शिक्षा निदेशक डॉ़ मुकुल सती ने इस संबंध में जारी किए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान रोज गीता का श्लोक पढ़ाए जाने के आदेश के बाद अब इसके प्रभावों की समीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ़ मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि 29 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट दी जाए।

शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, स्कूल स्तर पर बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास, चरित्र निर्माण, संस्कार विकसित करने के लिए गीता के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, महत्व और शिक्षाप्रद अंशों को बच्चों को बताए जाने का निर्णय लिया गया था। अब इसके सकारात्मक प्रभावों की समीक्षा की जानी है। इसके लिए हर स्कूल की यह रिपोर्ट दी जाए कि स्कूल में प्रार्थना सभा या अन्य शैक्षिक अवसरों पर गीता आधारित गतिविधियों के क्रियान्वयन की स्थिति क्या है। सप्ताह का श्लोक जैसी गतिविधियों का संचालन एवं इसमें छात्र-छात्राओं की सहभागिता, छात्र-छात्राओं का व्यवहार, अनुशासन आदि के बारे में बताया जाए। इसके लिए पहली समीक्षा स्कूल स्तर पर की जाएगी। इसके लिए संस्कृत, हिंदी शिक्षक के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए छात्र मूल्यांकन किया जाएगा। सर्दियों की छुट्टी वाले स्कूलों में 24 दिसंबर और गर्मियों की छुट्टियों वाले स्कूलों में 26 दिसंबर को इसकी समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed