फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education department Officers will also be given compulsory retirement Uttarakhand News in hindi

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में अफसरों को भी दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, अधिकारियों को चिह्नित करने के निर्देश

Fri, 04 Oct 2024 09:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Oct 2024 09:14 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन कर क्लस्टर विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।

विज्ञापन
Education department Officers will also be given compulsory retirement Uttarakhand News in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा विभाग में बीमार शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ ही अब अधिकारियों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, विभाग में इस तरह के अधिकारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों के दुर्गम, सुगम श्रेणी के कोटिकरण का पुनर्निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन कर क्लस्टर विद्यालयों में समायोजन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।

विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने कहा, विभाग में कई अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक गंभीर बीमार हैं। जो बीमार होने की वजह से अपने कार्य एवं दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय कार्यों पर जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके अलावा लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों के खिलाफ भी बर्खास्तगी की कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री विभाग के नाम की जाए
विभागीय मंत्री ने ऐसे विद्यालयों में जहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है, तत्काल सूचना प्राप्त कर दो माह के भीतर बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर एवं पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी कहा गया कि जिन विद्यालयों के लिए दान में भूमि मिली है, उसकी रजिस्ट्री विभाग के नाम की जाए।



ये  भी पढ़ें...Cyber Attack: साइबर हमलों से सुरक्षित नहीं हो पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइट ऑडिट में पाई गईं थीं असुरक्षित

बैठक में सचिव शिक्षा रविनाथ रामन, अपर सचिव रंजना राजगुरु, एमएम सेमवाल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक लीलाधर ब्यास, प्रभारी निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ लाल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती, पदमेंद्र सकलानी आदि रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed