फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department: More than 80 teachers will be dismissed

शिक्षा विभाग : 80 से ज्यादा शिक्षक होंगे बर्खास्त

Sat, 22 Nov 2025 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Education Department: More than 80 teachers will be dismissed
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर एक साल पहले हुए थे भर्ती
विज्ञापन

तथ्यों को छिपाने के आरोप पर निदेशालय ने दिए थे जांच के आदेश
बिशन सिंह बोरा
देहरादून। शिक्षा विभाग में 80 से ज्यादा शिक्षक बर्खास्त होंगे। एक साल पहले भर्ती हुए इन शिक्षकों पर तथ्यों को छिपाकर उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने का आरोप है। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाने के साथ ही सुनवाई का मौका दिया जा चुका है। अब जवाब मिलते ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 2906 पदों पर भर्ती हुई थी। वर्ष 2024-25 में हुई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों पर फर्जीवाड़ा कर भर्ती होने का आरोप है। शिक्षा विभाग के मुताबिक यूपी में पहले यह व्यवस्था थी कि राज्य से डीएलएड वे अभ्यर्थी कर सकते हैं, जो यूपी के स्थायी निवासी हों। वहीं उत्तराखंड में शिक्षक के पद पर भर्ती होने के लिए उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी होना जरूरी है लेकिन कई अभ्यर्थी यूपी से डीएलएड कर उत्तराखंड में भर्ती हुए हैं। ऐसे में एक अभ्यर्थी एक समय में दो राज्यों का स्थायी निवासी कैसे हो सकता है। यदि एक राज्य का स्थायी निवासी सही है तो दूसरे राज्य का स्थायी निवासी अवैध माना जाएगा। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शिक्षा निदेशालय ने 16 जनवरी 2025 को जिला शिक्षा अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे। जिलास्तर से हुई जांच में टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार व नैनीताल में गलत तथ्यों के आधार पर डीएलएड करने वाले शिक्षकों के प्रकरण सामने आए हैं। जिस पर इन शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाने के बाद आरोपी शिक्षकों को एक सुनवाई का मौका दिया जा चुका है।
विज्ञापन

-------
विभाग में गलत तथ्यों के आधार पर भर्ती होने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी। यूपी में पहले यह व्यवस्था थी कि डीएलएड उस राज्य के स्थायी निवासी कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार नौडियाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed