फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department got the basis for the petition on the transfer of teachers Uttarakhand News

Uttarakhand News: शिक्षकों के तबादलों पर याचिका के लिए विभाग को मिला आधार, इस साल रुकी है प्रक्रिया

Thu, 19 Jun 2025 01:18 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

शिक्षा विभाग ने मामले में न्याय विभाग से परामर्श मांगा था। इस पर न्याय विभाग की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट में याचिका के लिए विभाग के पास कोई ठोस आधार नहीं है।
 

विज्ञापन
Education Department got the basis for the petition on the transfer of teachers Uttarakhand News
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों के लिए शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट में याचिका के लिए आधार मिल गया है। विभाग का कहना है कि एक ही परिसर में अलग-अलग संवर्ग के शिक्षकों के दो विद्यालयों में एक के लिए सुगम और दूसरे संवर्ग के लिए यह विद्यालय दुर्गम हो सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश के विद्यालयों के दुर्गम और सुगम के कोटिकरण को लेकर हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद इस साल शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों की प्रक्रिया रुकी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि शिक्षा विभाग ने मामले में न्याय विभाग से परामर्श मांगा था। इस पर न्याय विभाग की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट में याचिका के लिए विभाग के पास कोई ठोस आधार नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में इस मामले में मंथन के लिए शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में वित्त और न्याय विभाग के सचिवों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग की ओर से इस बैठक में बताया गया कि प्राथमिक विद्यालयों का जिला संवर्ग और प्रवक्ताओं का राज्य संवर्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आनंद विहार टर्मिनल से कोटद्वार आ रही ट्रेन के चालक की तबीयत बिगड़ी, सहायक ने पहुंचाई स्टेशन

प्राथमिक का जो विद्यालय सुगम श्रेणी का हो सकता है। प्रवक्ताओं के लिए वह दुर्गम हो सकता है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब इस बैठक के कार्यवृत्त को हाईकोर्ट में दाखिल होने वाली याचिका के साथ कोर्ट में पेश किया जाएगा। विभाग को इसके लिए कार्यवृत्त पर शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का अनुमोदन मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed