फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department and Secretariat team won the match of badminton

शिक्षा विभाग व सचिवालय की टीम ने जीता बैडमिंटन के मुकाबले

Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Education Department and Secretariat team won the match of badminton
सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से चल रही सातवीं अंतरविभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने शिक्षा विभाग को, युजेवीएनएल ने गढ़वाल विवि को, सचिवालय ने पेयजल को और शिक्षा विभाग ने पिथौरागढ़ को हराया। सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. संदीप मोहन चमोला की स्मृति में परेड ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को टीम इवेंट व एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

टीम इवेंट में उत्तराखंड पुलिस ने शिक्षा विभाग को 2-0 से, युजेवीएनएल ने गढ़वाल विवि को 2-0 से, सचिवालय ने पेयजल विभाग को 2-0 से और शिक्षा विभाग पिथौरागढ़ ने बीएसएनएल को 2-1 से हराकर दूसरे दौर में स्थान बनाया। वहीं, एकल वर्ग के मुकाबलों में रक्षित भंडारी ने विवेक रावत को, आशीष चौहान ने रवि रावत को, युगल गौड़ ने देवेश चौहान को, बंसीधर जोशी ने तुषार गुप्ता को, महेश ने निखिल राठी को, मानस शाह ने कपिल गौड़ को और चंदन पंवार ने अंकित कुमार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed