फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED conducts raids against Uttarakhand Congress leader and former minister Harak Singh Rawat

Harak Singh Rawat: कांग्रेस नेता हरक सिंह के घर ईडी की रेड, उत्तराखंड से दिल्ली तक 15 से अधिक ठिकानों पर छापा

Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
सार

ईडी ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के घर पर छापा मारा है। उनके घरवालों से पूछताछ की जा रही है। हरक सिंह के बाद ईडी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर छापा मारा।

विज्ञापन
ED conducts raids against Uttarakhand Congress leader and former minister Harak Singh Rawat
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा है। तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत  के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


पाखरों मामले में हरक सिंह पर कसा शिकंजा
बुधवार की सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची है। यहां ईडी की टीम पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में आई है। पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच मामले में ईडी कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची। उनके घर पर आलमारी का तला खोलने को चाभी बनाने वाला बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलमारी की चाभी बनाकर लॉक खोला गया। अंदर से कई दस्तावेज निकाले गए। पूरी अलमारी दस्तावेज से भरी हुई थी। घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया था कि अलमारी की असली चाभी खो चुकी है। जिसके बाद ईडी ने चाबी बनाने वाले को बुलाया।

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के श्रीनगर स्थित आवासीय भवन पर भी ईडी ने छापा मारा। ईडी की टीम घर में मौजूद हरक सिंह रावत की मां व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घर में रखे गए  दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है।


भाजपा के पास धुलाई मशीन: नेता प्रतिपक्ष
हरक सिंह रावत के बिधौली स्थित हॉस्टल, श्रीनगर में होटल, गुहाड़ गांव स्थित पैतृक घर, सहसपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी ईडी की टीम गई है। वहीं कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या हरक सिंह रावत के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धुलाई मशीन है। जो भाजपा में रहता है उसके सात खून माफ हैं। और दूसरी पार्टी में आते ही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शुरू कर देती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed