{"_id":"665912e563914b87990b4057","slug":"ed-arrested-haldwanis-international-dehradun-news-c-5-1-drn1055-424940-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हल्द्वानी के इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया बनमीत नरुला को ईडी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हल्द्वानी के इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया बनमीत नरुला को ईडी ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेरिका से जमानत पर छूटकर आए हल्द्वानी के इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया बनमीत नरुला को ईडी ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। नरुला को बृहस्पतिवार को स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की ईडी की कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। अब ईडी सात दिनों तक माफिया बनमीत से पूछताछ करेगी। इस मामले से जुड़े बनमीत के भाई परमिंदर सिंह नरुला को भी अप्रैल में ईडी गिरफ्तार कर चुकी है।
यूरोप और अमेरिका में ड्रग्स तस्करी करने वाला माफिया बनमीत नरुला हल्द्वानी का रहने वाला है। वह बीते डेढ़ दशक से यूरोप और अमेरिका में सक्रिय था। डार्क वेब मार्केट पर उसने करोड़ों डॉलर का अवैध ड्रग्स का कारोबार किया। वर्ष 2019 में माफिया नरुला की हरकतें अमेरिका की सरकार को पता चली। इसके बाद उसे 2019 में ही लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। वहां पर कोलंबिया कोर्ट में उस पर मुकदमा चला और वर्ष 2022 में उसे सात साल कैद और 50 लाख डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई। नरुला को गत अप्रैल में अमेरिकी कोर्ट से जमानत मिल गई और उसे भारत के लिए डिपोर्ट कर दिया गया। लेकिन, भारत आते ही वह अंडरग्राउंड हो गया।
बनमीत के भारत आने की खबर ईडी को लगी तो एजेंसी ने 26 अप्रैल को उसके घर पर छापा मारा। यहां घंटों पूछताछ और पड़ताल के बाद बनमीत के छोटे भाई परमिंदर नरुला को गिरफ्तार कर लिया गया। परमिंदर से भी ईडी ने करीब 10 दिनों तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद अब फिर पता चला कि बनमीत नरुला अपने घर पहुंचा है। इस पर ईडी ने उसे पूछताछ के लिए देहरादून ऑफिस बुलाया था। यहां उससे करीब सात घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से बनमीत को सात दिनों की ईडी कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी ईडी नरुला बंधुओं के परिवार की संपत्तियों की जांच भी कर रही है। जल्द ही संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ई-वॉलेट से मिले थे 268 बिटकॉइन
ईडी ने पिछले दिनों जब नरुला के घर पर छापा मारा तो उनके कंप्यूटर आदि की भी जांच की गई। इस दौरान परमिंदर नरुला के ई-वॉलेट से ईडी ने 268 बिटकॉइन जब्त किए थे। इनकी भारतीय रुपयों में कीमत करीब 131 करोड़ रुपये बताई गई थी। बता दें कि नरुला बंधु यूरोप, अमेरिका और दुबई में रहकर डॉर्क वेब मार्केट पर प्रतिबंधित दवाओं और ड्रग्स का कारोबार करते थे। ईडी की जांच में आया था कि बनमीत नरुला दुनिया के हर डार्क वेब मार्केट से जुड़ा था।