फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic Survey 2025 Uttarakhand progressed faster than Jharkhand and Chhattisgarh

Economic Survey 2025: तरक्की की राह पर उत्तराखंड... झारखंड और छत्तीसगढ़ से ज्यादा तेज लगाई दौड़

Fri, 21 Feb 2025 03:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2025 03:24 PM IST
सार

Economic Survey 2025: सरकार ने 2024-25 में राज्य की विकास दर 6.61 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। हालांकि 2023-26 के अनंतिम अनुमान 7.83 प्रतिशत बढ़ोतरी आंकी गई थी।  

विज्ञापन
Economic Survey 2025 Uttarakhand progressed faster than Jharkhand and Chhattisgarh
- फोटो : freepik.com

विस्तार

तरक्की के मोर्चे पर उत्तराखंड की दौड़ अपने साथ अस्तित्व में झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य से तेज रही है। राज्य स्थापना के समय से लेकर 2023-24 तक राज्य की अर्थव्यवस्था की अर्थव्यवस्था के आकार में 21 गुना की बढ़ी। यह खुलासा विधानसभा के पटल पर बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट से हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री ने सदन पटल पर यह रिपोर्ट रखी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने 2024-25 में राज्य की विकास दर 6.61 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। हालांकि 2023-26 के अनंतिम अनुमान 7.83 प्रतिशत बढ़ोतरी आंकी गई थी। लेकिन नौ नवंबर 2000 को बने बाकी दो राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के आकार से तुलना करने पर पता चलता है कि उत्तराखंड के विकास की रफ्तार उनसे ज्यादा तेज है। राज्य गठन के समय उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार 15826 करोड़ था। 2011-12 में यह बढ़कर 115328 करोड़ हुआ और 2023-24 में यह 332998 करोड़ पहुंच गया। वर्तमान में इसके 3,78,245 करोड़ होने का अनुमान है। 23 वर्षों में में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 21 गुना हो गया। जबकि झारखंड की अर्थव्यवस्था में 13 गुना और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में 17 गुना की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


प्रतिव्यक्ति आय में भी दोनों राज्यों को पीछे छोड़ा
प्रतिव्यक्ति आय में भी उत्तराखंड ने झारखंड और छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़ दिया। राज्य गठन के समय उत्तराखंड की प्रतिव्यक्ति आय 16232 रुपये थी, जो 2011-12 में 100314 रुपये हो गई और 2023-24 में यह 246178 रुपये तक पहुंच गई, जबकि छत्तीसगढ़ की प्रतिव्यक्ति राज्य गठन के समय 12170 रुपये थी, जो 2023-24 में 147361 तक पहुंची। राज्य गठन के समय झारखंड की प्रतिव्यक्ति 11034 थी, जो 20211-12 में 41254 और 2023-24 में 105274 हो पाई। 2024-25 में उत्तराखंड की प्रतिव्यक्ति 2,74,064 रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Budget 2025: उत्तराखंड में बसेंगे नए शहर...1500 करोड़ की सौगात, योगनगरी ऋषिकेश को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर

तीनों राज्यों की अर्थव्यवस्था का आकार का तुलनात्मक ब्योरा (करोड़ में)
राज्य          2000-2001   2011-2012    2023-24
उत्तराखंड     15826          11538            332998
झारखंड        35069         150918           461010
छत्तीसगढ़      29539         158074           505887
स्रोत: अर्थ एवं संख्या निदेशालय

खेती-बाड़ी पिछड़ी, पर्यटन सेवा क्षेत्र का विस्तार
आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिक क्षेत्र पिछड़ रहा है और खेती, पशुपालन में कमी आ रही है। इस क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में योगदान महज 9.34 फीसदी तक रह गया है। इसके विपरीत तृतीय क्षेत्र आकार प्रचलित भाव पर 44.65 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी परिवहन, भंडारण, संचार, व्यापार, होटल, जलपान गृह, वित्तीय सेवाएं, लोक प्रशासन यानी सेवा क्षेत्र ने विस्तार किया है। अर्थव्यवस्था में द्वितीय क्षेत्र का योगदान 46.02 फीसदी है। इस क्षेत्र में विनिर्माण का योगदान सबसे अधिक 58.56 प्रतिशत है, जबकि निर्माण क्षेत्र 34.32 फीसदी योगदान दे रहा है। बिजली, गैस और पेयजल आपूर्ति व अन्य यूटीलिटी सेवाओं का योगदान 7.12 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed