{"_id":"5e0ca96d8ebc3e87af4426e8","slug":"earthquake-uttarakhand-pithoragarh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूंकप के झटकों से डोली धरती, जान-माल का नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूंकप के झटकों से डोली धरती, जान-माल का नुकसान नहीं
Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 02 Jan 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
सीमांत पिथौरागढ़ जिले और बागेश्वर में बुधवार को भूकंप का झटके महसूस हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर महसूस हुए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 थी।
विज्ञापन
कम तीव्रता होने से अधिकांश लोगों को भूकंप का एहसास नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में पिथौरागढ़ जिले में था। उधर, बागेश्वर में भी भूकंप आने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
बता दें कि ही हाल ही में राजधानी देहरादून के अलावा रुड़की, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
इससे पहले 13 दिसंबर को चमोली और रुद्रप्रयाग में, 24 नवंबर और 8 दिसंबर और 6 दिसंबर को नाचनी में व 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।