फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake Tremors of 3.5 magnitude in Uttarkashi uttarakhand today

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Earthquake Tremors of 3.5 magnitude in Uttarkashi uttarakhand today
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार रात करीब नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। 

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फोन और वायरलेस सेट से सूचना मिली है कि उत्तरकाशी शहर में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। लेकिन, भूकंप का क्षेत्र उत्तरकाशी की तहसील मोरी और हिमाचल बॉर्डर के पास रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में टिहरी जिले में भी 3.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। वहीं, 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी। 10 अप्रैल की रात भी यहां भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी। इससे पहले एक अप्रैल की रात कपकोट समेत बागेश्वर जिले के तमाम हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नैनीताल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed