{"_id":"5b06f8104f1c1b8b6e8b475e","slug":"earthquake-tremors-in-pithoragarh-indo-nepal-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, भारत-नेपाल और चीन सीमा रही केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली धरती, भारत-नेपाल और चीन सीमा रही केंद्र
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़
Updated Thu, 24 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल और चीन सीमा से लगे उत्तराखंड के धारचूला क्षेत्र में भूकंप ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। जिले के सीमांत क्षेत्र धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट, बगड़ीहाट सहित कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आपदा नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है, मगर भूकंप के केंद्र और इसकी तीव्रता का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
अलबत्ता किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक धारचूला सहित इन इलाकों में रात 7.56 बजे हल्का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप करीब 3 से 4 सेकेंड तक महसूस किया गया। इस दौरान कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर तीन मैग्नीट्यूट थी, जबकि इसका केंद्र केंद्र भारत नेपाल सीमा है।
विज्ञापन