{"_id":"5dc917b58ebc3e5b1b5dd55b","slug":"e-rickshaw-drivers-will-conduct-poor-rally-against-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः उत्तराखंड सरकार के खिलाफ ई रिक्शा चालक निकालेंगे गरीब रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः उत्तराखंड सरकार के खिलाफ ई रिक्शा चालक निकालेंगे गरीब रैली
Mon, 11 Nov 2019 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:49 PM IST
सार
- मुख्य मार्गों पर अनुमति न मिली तो निकालेंगे गरीब रैली
- ई रिक्शा चालकों की आम सभा में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
सूर्यकांत धस्माना
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ई रिक्शा चालक मुख्य मार्गों पर संचालन की अनुमति न मिलने पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी में गरीब रैली निकालेंगे। ई रिक्शा चालकों की आम सभा में यह निर्णय लिया गया। रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में ई रिक्शा चालकों की संघर्ष समिति की आम सभा हुई।
विज्ञापन
आम सभा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि देहरादून में पिछले तीन महीने से मुख्य मार्गों में ई रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया है। अब ई रिक्शा चालकों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। ई रिक्शा संचालन के मामले में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने पिछली बैठक में पूरे मामले के परीक्षण करने व ई रिक्शा वालों को राहत देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
संघर्ष समिति मंगलवार को डीजीपी से वार्ता कर इस संबंध में हुए फैसले के बारे में पूछेगी। चेतावनी दी कि अगर ई रिक्शा चालकों को राहत नहीं मिली तो फिर लंबा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने से पुलिस प्रशासन की अनुशंसा पर भाजपा सरकार ने देहरादून में तीन हजार से ज्यादा ई रिक्शा के संचालन को मुख्य मार्गों पर प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन
जिसके चलते इन ई रिक्शा चालकों को रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। अधिकांश लोगों ने बैंकों या साहूकारों से लोन लिया हुआ है और अब इनका रोजगार दस प्रतिशत भी नहीं रह गया। धस्माना ने कहा कि ई रिक्शा चालकों की मांग नहीं मानी गई तो नवंबर के अंतिम सप्ताह में देहरादून में गरीब रैली निकाली जाएगी।