{"_id":"6b0333d78c1336f6ec09c5d4","slug":"e-autos-departing-from-nepali-farm-are-available-by-booking-only-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1027-1118192-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नेपाली फार्म से केवल बुकिंग पर जा रहे ई-ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नेपाली फार्म से केवल बुकिंग पर जा रहे ई-ऑटो
विज्ञापन
नेपाली फार्म पर स्थित ई-ऑटो चालकों की मनमानी से स्थानीय लोग परेशान हैं। ये ई-ऑटो लोेकल संचालित होने के बजाय केवल बुकिंग में ही जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने व्यवस्था बनाने के लिए परिवहन विभाग से गुहार लगाई है। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही है।
नेपाली फार्म स्थित ई-ऑटो स्टैंड से खदरी श्यामपुर, श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहा,ठाकुर पुर, रायवाला, गौहरीमाफी आदि स्थानों पर वाहनों का संचालन होता है। अब ई-ऑटो चालकों ने ज्यादा कमाने के चक्कर में बुकिंग में ही इन रूटों पर जाने का मन बना दिया है। यदि कोई यात्री खदरी या फिर चोपड़ा फार्म और अन्य स्थानों पर जाने के लिए इन ई-ऑटो चालकों के पास जाता है तो वह उन्हें विक्रम चालकों के पास जाने के लिए कहते हैं। इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही परिवहन नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
ई-ऑटो में पांच अतिरिक्त सीटें बढ़ा
- नेपालीफार्म और श्यामपुर, खदरी, छिद्दरवाला क्षेत्र में संचालित हो रहे ई-ऑटो में इनके स्वामियों ने पांच अतिरिक्त सीटें लगा दी हैं। तीन प्लस एक कुल चार सीटों में पास इन ई-ऑटो को आठ प्लस वन कुल नौ सीटों वाला बना दिया गया है। परिवहन विभाग की टीम अतिरिक्त सीटें हटाने, ई-ऑटो लगाए गए क्रश गार्ड को हटाने के बजाय इन्हें खुलेआम संचालन की अनुमति दे रहा है।
विज्ञापन
नेपाली फार्म से स्थानीय रूटों पर ई-ऑटो चालकों की ओर से फुटकर में सवारी न ले जाने की शिकायत मिली है। स्टैंड पर संचालकों से वार्ता कर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। अल्टरेशन को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। - रश्मि पंत, एआरटीओ प्रवर्तन, ऋषिकेश।