{"_id":"65375405f3d03e555b02ed66","slug":"dussehra-2023-uttarakhand-madhyamaheshwar-and-tungnath-temple-door-closing-date-declared-today-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: तय हुई तिथि, इस दिन बंद होंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: तय हुई तिथि, इस दिन बंद होंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट
Tue, 24 Oct 2023 11:17 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:17 AM IST
सार
Uttarakhand News: मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी एक नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।
विज्ञापन
मदमहेश्वर और तुंगनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयदशमी के पर्व पर आज मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर मुहुर्त निकाला गया।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: तय हुई तिथि और मुहूर्त, इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट
विज्ञापन
परंपरानुसार, सुबह आठ बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। आराध्य का शृंगार, अभिषेक व भोग के साथ ही विद्वान आचार्यगणों पंचांग गणना कर शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि व समय तय किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दिन बंद होंगे तुंगनाथ मंदिर के कपाट
वहीं, आज ही तुंगनाथ के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई। तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी एक नवंबर को बंद होंगे। तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर में भी सुबह आठ बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हुई थी। इस वर्ष मंदिर में आराध्य के दर्शनों को अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।