{"_id":"65374e417c262501c508cc86","slug":"chardham-yatra-2023-yamunotri-and-badrinath-dham-door-closing-date-and-muhurat-declared-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: तय हुई तिथि और मुहूर्त, इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: तय हुई तिथि और मुहूर्त, इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट
Tue, 24 Oct 2023 12:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:57 PM IST
सार
Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर शाम तीन बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।
विज्ञापन
यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया। मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त(मकर लग्न) में विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बैठक में सुरेश उनियाल, विपिन उनियाल, राजस्वरुप उनियाल,पंकज उनियाल, पवन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Snowfall In Yamunotri: बदला मौसम का मिजाज...धाम में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमीं चार इंच तक बर्फ
विज्ञापन
बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त शारदीय नवरात्र के पहले दिन तय किया गया था। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे।
इस दिन बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा भी आज की गई। धाम के कपाट 18 नवंबर शाम तीन बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।