फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dussehra 2019 celebration in Dehraun singer Zubin Nautiyal will perform

द्रोण नगरी में आज रहेगी दशहरे की धूम, गायक जुबिन नौटियाल देंगे प्रस्तुति 

Tue, 08 Oct 2019 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Oct 2019 09:51 AM IST
सार

  • परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीएम और विस अध्यक्ष करेंगे शिरकत

विज्ञापन
Dussehra 2019 celebration in Dehraun singer Zubin Nautiyal will perform
आज होगा बुराई का अंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व है। इसको लेकर द्रोण नगरी में दशहरे की तैयारियां हो चुकी हैं। शहर में कई जगह लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए गए हैं। दशहरे पर मंगलवार को कहीं रावण तो कहीं लंका का दहन किया जाएगा। परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी की ओर से 72वें दशहरा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इसके लिए कमेटी की ओर से 60 फीट का रावण का पुतला और मखमली कपड़े से तीन मंजिल ऊंची लंका तैयार की गई है। इसके अलावा 55 फीट के कुंभकरण और 50 फीट के मेघनाद का पुतला भी बनाया गया है।  

विज्ञापन


लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में शाम पांच बजे 60 फीट के रावण 55 फीट मेघनाद और 50 फीट के कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में गायक जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन


शाम 6 बजे होगा रावण के पुतले का दहन 

बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि मंगलवार को कालिका मार्ग स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से दोपहर एक बजे श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शाम 6:05 बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले साढ़े पांच बजे लंका दहन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमनगर में भी होगा 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन 

दशहरा कमेटी प्रेमनगर की ओर से दशहरा ग्राउंड में 55 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का भी दहन होगा। कमेटी के संयोजक राजीव पुंज व रवि भाटिया ने बताया कि दशहरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान मेले का आयोजन किया जाएगा और श्रीराम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।  

लेजर लाइट से होगा लंका दहन 

श्री रामलीला कला समिति की ओर से दरबार साहिब के पास स्थित तालाब में शाम सात बजे लेजर लाइट व साउंड से लंका दहन दर्शाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि इसकी तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा की दी बधाई  

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी (दशहरा) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दशहरा पर प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र का पालन करने की प्रेरणा भी देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलजुल कर यह पर्व मनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed