फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   During festivals, garbage will be collected from markets and wards in Pachhwadun even at night.

Dehradun News: त्योहारों के दौरान पछवादून में बाजारों और वार्डों से रात को भी उठेगा कूड़ा

Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
During festivals, garbage will be collected from markets and wards in Pachhwadun even at night.

विज्ञापन
धनतेरस से शुरू होने से जा रहे पंच पर्व को लेकर नगर निकायों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक पछवादून क्षेत्र में रात को भी कूड़ा उठाया जाएगा। तीन शिफ्ट में वार्डों और बाजार में सफाई कार्य किया जाएगा। वहीं, कूड़ा उठान के बाद उसके कलेक्शन की बजाय सीधा निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया। नगर निकायों ने लोगों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर देने की अपील की है।

पंच पर्वों के दौरान नगर निकायों के लिए सफाई और कूड़ा निस्तारण सबसे बड़ी चुनौती होते हैं। बाजारों में दिनभर भीड़ रहती है। वहीं, कॉलोनियों और मोहल्लों की गलियों में भी जश्न का माहौल रहता है। ऐसे में नगर निकायों पहले से त्योहार के दौरान शहर की स्वच्छता बनाए रखने की तैयार शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगर पालिका विकासनगर में 11 वार्ड हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि 28 अक्तूबर से बाजारों से सुबह के साथ रात को भी कूड़ा उठाया जाएगा। वार्डों में तीन शिफ्ट में कूड़ा उठान होगा। बताया कि नगर पालिका के पास 16 कूड़ा वाहन और 42 कर्मचारी है। बताया कि वाहनों से सीधा कूड़े को ट्रंचिंग भेजा जाएगा। बताया कि कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हरबर्टपुर में नौ वार्ड है। परिसीमन के बाद एक नया क्षेत्र हरिपुर भी नगर पालिका में शामिल हुआ है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्या ने बताया कि नगर पालिका के नौ कूड़ा वाहन और 48 कर्मचारी हैं। बताया कि कूड़े के कलेक्शन लिए एक सेंटर बनाया गया है। बताया वार्डों से एकत्र कूड़े को कलेक्शन सेंटर में डालने के बाद सीधा वाहनों से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। बताया कि दिवाली के दिन भी आधे दिन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।बताया कि फॉगिंग और चूने का छिड़काव भी करवाया जाएगा।



नगर पंचायत सेलाकुई में भी नौ वार्ड है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नगर पालिका के पास पांच कूड़ा वाहन और 34 कर्मचारी हैं। बताया कि कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। बताया कि वार्डों में तीन शिफ्ट में और बाजार क्षेत्र में सुबह और देर रात कूड़ा उठाया जाएगा। बताया कि क्षेत्र में चूने के छिड़काव के साथ फॉगिंग भी करवाई जाएगी।


वर्जन

त्योहारों के दौरान क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निकायों को निर्देश दे दिए गए है। खासकर, बाजारों में स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए रात को बाजार बंद होने और सुबह खुलने से पहले कूड़ा उठाने और उसके समय से निस्तारण के लिए कहा गया है। नगर वासियों से अपील है कि घरों और प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने वाले वाहनों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर दें। -विनोद कुमार, एसडीएम, प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed