फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumper stolen from near Dhakrani bridge

Dehradun News: ढकरानी पुल के पास से डंपर चोरी

Sat, 26 Jul 2025 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dumper stolen from near Dhakrani bridge
हरबर्टपुर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी पु़ल के पास खड़ा एक डंपर चोरी हो गया। डंपर मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद सिंह गुसाईं के मुताबिक शुक्रवार को मटक माजरी निवासी मन्नान ने बताया कि उन्होंने भरत सिंह से अनुबंध पर एक डंपर खरीदा था। डंपर को ढकरानी निवासी खालिद चला रहा था। उसने ढकरानी के पुल के पास एक खाली स्थान पर डंपर खड़ा किया था। दो दिन पहले तक डंपर वहीं खड़ा था। शनिवार को चालक ढकरानी पुल के पास पहुंचा तो वहां डंपर नहीं था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed