फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dumper driver arrested as soon as he is discharged from the hospital

अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही ड्राइवर गिरफ्तार

Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver arrested as soon as he is discharged from the hospital
देहरादून। पंडितवाड़ी हादसे में आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया। हादसे में ड्राइवर को भी चोटें आई थीं। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के पंडितवाड़ी में शनिवार रात को एक डंपर ने बाइक सवारों को कुचल दिया था। हादसे में फौजी संतोष पैन्यूली और उनके रिश्तेदार युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बढ़ापुर बिजनौर निवासी ड्राइवर को भी पैर और सिर में चोट आई थी। पुलिस ने उसे भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि सोमवार को ड्राइवर संजय को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, गढ़वाल राइफल के फौजी संतोष पैन्यूली का हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संतोष की लद्दाख में ड्यूटी थी। वहां के लिए उसे रविवार को चंडीगढ़ पहुंचना था। इसके बाद उसे लद्दाख के लिए निकलना था, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed