{"_id":"5adea3e14f1c1b9b098b6280","slug":"dumper-crushed-man-in-selaqui","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकान से टकराने के बाद आदमी पर पलटा बेकाबू डंपर, सड़क पर बिखर गए शव के चिथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से टकराने के बाद आदमी पर पलटा बेकाबू डंपर, सड़क पर बिखर गए शव के चिथड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Tue, 24 Apr 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
dumper crushed man
- फोटो : amar ujala
देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दून-पांवटा हाईवे पर धर्मावाला आसन नदी पुल के पास खनन से भरा एक अनियंत्रित डंपर एक भवन से टकराने के बाद एक आदमी पर जा पलटा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति के ऊपर जा पलटा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना के बाद से डंपर चालक फरार चल रहा है पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
dumper crushed man
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। विनोद कुमार (45) पुत्र कबूल सिंह निवासी प्रतीतपुर रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। वह आसन पुल के पास सड़क किनारे टहल रहे थे।
इस दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर पुल पार करते ही अनियंत्रित होकर एक भवन से टकराने के बाद विनोद के ऊपर जा पलटा। डंपर के नीचे दबकर विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।