फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to lack of bus stand, passengers have to stand on

Dehradun News: यात्री शेड नहीं, धूप और बारिश में यात्री होते परेशान

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of bus stand, passengers have to stand on
I- सड़क किनारे खड़े होकर पकड़नी पड़ती है बस और मैक्स
विज्ञापन

I

I
I

I- दुर्घटनाओं का भी रहता है खतराI



शहर में एक भी यात्री शेड नहीं हैं। बस स्टैंड न होने के चलते यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ता है। कड़ाके की सर्दी, तेज धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को परेशानी होती है। सड़क पर खड़े होने के चलते दुर्घटना की आशंका रहती है।



विकासनगर से देहरादून के बीच करीब 145 बसों का संचालन होता है। इनमें 80 सहारनपुर विकासनगर यूनियन और 70 डाकपत्थर देहरादून यूनियन की बसें होती है। कुछ रोडवेज बसें भी कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर संचालित होती हैं। वहीं करीब 400 यूटिलिटी वाहन भी संचालित होते हैं।
विज्ञापन




यात्री डाकपत्थर चौराहे, अस्पताल रोड, तिलक भवन के पास, पहाड़ी गली, सहारनपुर बस अड्डा, मंडी चौक, लांघा रोड, लेहमन पुल आदि स्थानों से बसों और यूटिलिटी वाहनों में बैठते हैं। लेकिन इनमें से किसी भी स्थान पर यात्री शेड की सुविधा नहीं है। कड़ाके की सर्दी, भीषण गर्मी और तेज बारिश में सड़क पर खड़े यात्रियों को आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। इस बीच कई बार यात्री बस और यूटिलिटी वाहन भी नहीं पकड़ पाते हैं। बुजुर्ग, महिला और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, पछवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजू बिंजोला ने कहा कि यात्री शेड न होने से यात्रियों को असुविधा होती है। शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्री शेड का निर्माण बहुत जरूरी है।


Iएमडीडीए की ओर से शहर में सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है। इनमें पार्क, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण, यात्री शेड निर्माण आदि कार्य प्रस्तावित है। -
I

Iबद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed