फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dhanteras 2018 market, purchasing time, shopping shubh muhurat and route diverted

धनतेरस 2018: देहरादून के बाजारों में आज वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, कई रूट डायवर्ट

Mon, 05 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2018 market, purchasing time, shopping shubh muhurat and route diverted
route divert in dehradun - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

धनतेरस पर आज सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजारों में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। कई वाहनों के रूट बदल दिए गए हैं। विक्रमों, सिटी बसों और निजी वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। साथ ही कहां-कहां बैरिकेडिंग लगेंगे। इसके लिए भी स्थान तय कर लिए हैं। 

विज्ञापन


विक्रम, मैजिक और ई रिक्शा के लिए यह रहेगी व्यवस्था
- (घंटाघर, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, सर्वे चौक, ओरिएंट चौक )
- राजपुर रोड के एक नंबर विक्रम ग्लोब चैक से पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड, बेनी बाजार होते हुए वापस जाएंगे।
- रायपुर रोड वाले दो नंबर के विक्रम सर्वे चैक तक आएंगे और वहीं से वापस जाएंगे। 
- तीन नंबर विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक से सीएमआई की ओर भेेजे जाएंगे।
- पांच नंबर विक्रम मातावाला बाग कट तक आ पाएंगे और वहीं से वापस जाएंगे। 
- आठ नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस मोड़ दिए जाएंगे। 
- छह, सात और नौ नंबर विक्रम बिंदाल पुल तक आएंगे और वहीं से वापस जाएंगे। 

अन्य वाहनों के लिए यह रहेगी व्यवस्था 
- पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार, पीपल मंडी कोई वाहन नहीं आएगा। 
- यूकेलिप्टिस चौक, घंटाघर क्षेत्र में वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड से घंटाघर की तरफ आने वाला यातायात को बेनी बाजार, सर्वे चौक की ओर से भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

- कर्जन रोड तिराहा, सर्वे चौक पर यातायात का अधिक दबाव होने की स्थिति में रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहे से म्यूनिसिपल रोड की ओर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएमआई, सुभाष रोड पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में आराघर की ओर आने वाले यातायात को सुभाष रोड की ओर न भेजकर सीएमआई से महाराजा अग्रसैन चौक की ओर भेजा जाएगा। 

- ओरिएंट चौक, घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाला यातायात को कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
- धर्मपुर अग्रवाल बेकरी पर अत्यधिक दबाव होने पर माता मंदिर से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर भेजा जाएगा। 

यहां लगेंगे बैरिकेडिंग
राजा रोड, दर्शनी गेट सहारनपुर चौक के सामने, सहारनपुर चौक कांवली रोड की ओर, तहसील चौक से अंदर तहसील के पास, मच्छी बाजार काली मंदिर के पास, पीपल मंडी, 
धामावाला मस्जिद, बुद्धा चौक। 

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था 
दर्शनलाल से लैंसडाउन के मध्य वन साइड पार्किंग, हिमालयन आर्म्स से दून चौक तक बाएं ओर पार्किंग, बिग बाजार बैसमेंट पार्किंग, बिंडलास पार्किंग, केएफ सी प्लाजा बैसमेंट, पार्किंग, आनंदम पार्किंग, विशाल मैगामार्ट, परेड ग्राउंड पार्किंग, मंगला देवी पार्किंग, डूंगा हाउस पार्किंग, रेसकोर्स सड़क किनारे वन साइड पार्किंग, जनरथ मार्केट बिंदाल, दून स्कूल के सामने पार्किंग, नगर निगम कार्यालय पार्किंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed