{"_id":"61e082a7091c9b7f3c2f8ec0","slug":"due-to-corona-polling-places-increased-in-the-district-dehradun-news-drn4015812152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते जिले में बढ़े मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते जिले में बढ़े मतदेय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं सहायक मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर एक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 के स्थान पर 1250 निर्धारित की गई है। इसके चलते मतदेय स्थलों में 1250 से अधिक मतदाता हैं उन मतदाताओं के लिए उसी मतदान केंद्र में सहायक मतदेय स्थल स्थापित किए जाएंगे। कई मतदेय स्थलों पर अवस्थापना सुविधा न होने व कई मतदेय स्थलों में पूर्व से संचालित गतिविधियां यथा कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित होने तथा अन्य गतिविधियां संचालित होने की वजह से मतदेय स्थलों में परिवर्तन के संबंध में पूरे जिले में 24 नये मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया जाएगा। विधानसभा चकराता में एक, सहसपुर में दो, धर्मपुर में सात, रायपुर में पांच, राजपुर में तीन, देहरादून कैंट में दो, मसूरी में दो, डोईवाला में एक, तथा ऋषिकेश में एक मतदेयस्थल बनाया गया है। कुल 24 मतदेय स्थलों में परिवर्तन किया गया है। जनपद में 13 सहायक मतदेय स्थलों को शामिल करते हुए मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1886 हो गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. शिव कुमार बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिंह, एसपी क्राइम विशाका के अलावा तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।