फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to continuous rainfall in the hilly regions, the water levels of the major

Dehradun News: बारिश से उफनाई यमुना, खतरे के निशान तक पहुंचा जलस्तर

Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to continuous rainfall in the hilly regions, the water levels of the major
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पछवादून की प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को यमुना नदी का प्रवाह खतरे के निशान को छू गया। जलस्तर बढ़ने के कारण डाकपत्थर बैराज से 12,077 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि क्षेत्र की दूसरी प्रमुख नदी टोंस अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
विज्ञापन

यमुना नदी में खतरे का स्तर 455.37 मीटर निर्धारित है और बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर ठीक इसी निशान पर पहुंच गया। नदी के उफान को देखते हुए डाकपत्थर बैराज के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। उत्तराखंड जलविद्युत निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा फिलहाल बहुत अधिक नहीं है, इसलिए इसे अभी सामान्य स्थिति के रूप में ही देखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन जारी, कुल्हाल पर नजर
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पछवादून की सभी जलविद्युत परियोजनाओं में फिलहाल बिजली उत्पादन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, बारिश के कारण आसन नदी में सिल्ट की मात्रा काफी बढ़ गई है। इसके चलते कुल्हाल जलविद्युत गृह को देर रात एहतियातन बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोंस नदी में स्थिति सामान्य, 40 एमएम बारिश
क्षेत्र की दूसरी प्रमुख नदी टोंस का जलस्तर अभी 644.20 मीटर पर है, जो 644.75 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। मौसम के मिजाज की बात करें तो समूचे पछवादून क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी है। चकराता, कालसी, त्यूणी और विकासनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में लगभग 40.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed