फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Due to changing weather patterns, there has been no

Dehradun News: बिना बारिश-बर्फबारी के विंड चिल इफेक्ट ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Due to changing weather patterns, there has been no
Iसप्ताह भर तक मैदान में कोहरा तो पहाड़ में सताएगी पाले की ठंडI
विज्ञापन

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने की वजह से बर्फबारी नहीं हुई है। बीते दो दिनों से विंड चिल इफेक्ट के सक्रिय होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। ऐसे में पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से प्रदेश भर में लोगों को ठंड सताएगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से विंड चिल इफेक्ट सक्रिय हुआ है। यही वजह है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक बिना बारिश-बर्फबारी के ठिठुरन बढ़ गई है। विंड चिल इफेक्ट की वजह से तेजी से तापमान गिरता है। ऐसे में जब व्यक्ति ठंड में बाहर खड़ा होता है तो उसके शरीर से गर्मी खत्म होने लगती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, विंड चिल इफेक्ट का सीधा असर तापमान पर पड़ता है। शीतलहर चलने से बारिश-बर्फबारी जैसी ठंड महसूस होती है। बारिश-बर्फबारी की बात करें तो अगले छह दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश होने के बाद ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन



Iआज भी छाया रहेगा घना कोहराI

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iबर्फबारी के लिए बारिश का होना जरूरीI
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फबारी होने के लिए बारिश का होना जरूरी है। बारिश से तापमान में कमी आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है। लेकिन इस साल विंटर बारिश नहीं होने की वजह से बर्फबारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed