फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dryness of skin troubling in summer

Dehradun News: गर्मियों में परेशान कर रहा त्वचा का रूखापन

Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dryness of skin troubling in summer
- आंखों में भी जलन और सूखेपन की हो रही समस्या, चेहरे, हाथ-पैरों में आ रहे दाने
विज्ञापन

- डॉक्टर की सलाह- शरीर में पानी की मात्रा को कम न होने दें, नियमित पानी पीते रहें
देहरादून। बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। गर्मी शुरू होते ही त्वचा की समस्या और आंखों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। लोग डॉक्टर के पास त्वचा में खुजली के साथ ही लाल चकत्ते, आंखों में सूखापन, जलन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

बढ़ती गर्मी के साथ ही दून अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ के पास चेहरे, हाथ-पैरों में दाने और त्वचा में सूखेपन की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति बरनवाल ने बताया कि बढ़ती धूप के कारण ऐसी समस्या आ रही है। लोगों के चेहरे पर रूखेपन की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। हाथ और पैरों में पानी भरे दाने भी हो रहे हैं, इनमें खुजली और जलन होती है। इस तरह की समस्या के 15 से 20 केस रोजाना आ रहे हैं। इनसे बचने के लिए घर से निकलते समय धूप से बचाव करें। हल्के और पूरे बाजू के कपड़े पहनें। शरीर में पानी की मात्रा को कम न होने दें। समय-समय पर पानी पीते रहें। त्वचा को सूखा न रखें, क्रीम या लोशन का प्रयोग करें। अगर कोई समस्या हो रही है तो खुद से इलाज न करके डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुशील ओझा ने बताया कि इन दिनों 15 से 20 लोग रोजाना आंखों में एलर्जी के समस्या लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह लोग आंखों में जलन, खुजली, लालपन और सूखापन की भी शिकायत कर रहे हैं। लोगों को धूप से बचाव के लिए आंखों पर काला चश्मा पहनने की सलाह दी जा रही है। सूखापन हाेने पर डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी ड्रोप आंखों में न डालने के लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉस्मेटिक वाली नहीं, दवाई वाली सनस्क्रीन लगाएं
डॉ. श्रुति बरनवाल ने बताया कि घर से बाहर निकलने से आधा घंटे पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं। कॉस्मेटिक वाली सनस्क्रीन के बजाय दवाई वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साधारण त्वचा के लिए कम से कम 15 सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) वाली सनस्क्रीन लगाना ठीक रहेगा। इसका इस्तेमाल डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed