ईद-उल-अजहा: ड्राईफ्रूट्स और बकरों पर महंगाई की मार, सबसे महंगे बिके ये बकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-अजहा पर इस साल महंगाई की मार पड़ी है। न केवल बकरे बल्कि ड्राई फ्रूट्स भी काफी महंगे हो गए हैं। बकरा मंडी में गत वर्ष के मुकाबले इस साल बकरों के दाम अधिक रहे। राजस्थानी बकरे सबसे महंगे बिके।
शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इस त्यौहार में तीन दिनों तक कुर्बानी करने का प्रावधान है। जो लोग पहले दिन कुर्बानी नहीं कर पाएंगे, वह दूसरे या तीसरे दिन भी कर सकते हैं। लिहाजा, बकरों की मंडी अभी तीन दिन तक गुलजार रहेगी लेकिन बकरों के दाम लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं।
गत वर्ष तक जो बकरा दस हजार रुपये का था, वह इस साल 18 से 20 हजार रुपये में बिक रहा है। राजस्थान से आए बकरा विक्रेता शीशपाल ने बताया कि इस साल राजस्थान में ही बकरे महंगे थे।
दून तक लाने का खर्च भी काफी होता है। इस वजह से बकरे महंगे हैं। इनामुल्ला बिल्डिंग पर सहारनपुर से बकरे बेचने आए मो. ताहिर ने बताया कि गत वर्ष जो बकरे उन्होंने दस हजार में बेचे थे, इस साल रेट ज्यादा होने की वजह से वह 20 हजार रुपये के हैं। ईद से पहले शाम तक शहर में इनामुल्ला बिल्डिंग और आजाद कालोनी के पास बकरों की बिक्री हुई।
ड्राई फ्रूट्स के दाम
ड्राई फ्रूट का नाम पुराने दाम नए दाम
पिस्ता 1000 1250
काजू 530 920
बादाम 430 850
चिरोंजी 400 800
छुआरा 60 120
मखाना 250 500
गोला 60 180
किसमिस 160 300
सिंवाई 20 40
मगज 160 350