{"_id":"57e4a74b4f1c1b4c4da82736","slug":"drunken-eveteaser-beaten-by-public-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवतियों पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, भीड़ ने की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में युवतियों पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, भीड़ ने की धुनाई
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त होकर छज्जे से लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो छात्रों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुरी तरह पिटाई करने के बाद दोनों को जुलूस के रूप में प्रेमनगर थाने ले जाया गया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमनगर के त्यागी मार्केट के पास से सेलाकुई के एक संस्थान में बीएससी कर रहा विपिन चौधरी निवासी अलीगढ़ किराए पर रहता है। बुधवार रात को उसका साथी राहुल निवासी पानीपत उसके कमरे पर आ गया। पुलिस की मानें तो रात में दोनों ने पहले जमकर शराब पी।
विज्ञापन
नशा होने पर यह दोनों सड़क की तरफ बने छज्जे पर आकर आने जाने वाली लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। लड़कियों ने आसपास खड़े लोगों को इसकी शिकायत की। विरोध करने आए लोगों से इन युवकों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन
हंगामा होने पर मौके पर काफी लोगों का जमावड़ा हो गया। उग्र भीड़ ने दोनों छात्रों की नीचे उतारकर धुनाई कर दी। बाद में उन्हें जुलूस के रूप में प्रेमनगर थाने लाया गया। पुलिस ने रात्रि में इन छात्रों का मेडिकल कराने के साथ उनका चालान कर दिया। एसओ प्रेमनगर शंकर सिंह विष्ट ने बताया कि छेड़छाड़ को लेकर लोग बेहद आक्रोशित थे। उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया गया।