नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी से की बदसलूकी, दो सिपाही निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत पुलिस कर्मियों द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो के खिलाफ जांच की जा रही है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
मामला नेहरू कॉलोनी पुलिस थाना का है। जहां शुक्रवार की रात लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष पटवाल की पत्नी पायल पटवाल से नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने बदसलूकी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से की। जिसके बाद दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है और दो के खिलाफ जांच चल रही है।
ड्राइवर के साथ मारपीट भी की
शुक्रवार रात नेहरू कॉलोनी से रिस्पना पुल तक इस मामले के बाद हंगामा जारी रहा। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस की खबर तक नहीं ली।