फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Drug capsules and pills 24 thousand recovered medical store operator

मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ छापामारी: एक संचालक के घर से मिली 24 हजार नशीली दवाओं के कैप्सूल-गोली, तीन स्टोर सील

Thu, 25 Aug 2022 10:03 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Aug 2022 10:03 AM IST
सार

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने बरामद हुई दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं फार्मासिस्ट है और लंबे समय से नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Drug capsules and pills 24 thousand recovered medical store operator
मेडिकल स्टोर पर छापा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग कंट्रोल विभाग और कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री को लेकर शहर के मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ छापामारी की कार्रवाई की। ड्रग कंट्रोल विभाग और पुलिस ने मालवीय नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 24 हजार नशीली दवाओं के कैप्सूल और गोली बरामद की। वहीं एक्सपायरी डेक्सट्रोज फ्लूड बेचने और मानकों के विरुद्ध मेडिकल स्टोर संचालित करने पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया।  

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस टीम के साथ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोर पर छापामारी की कार्रवाई की। पूर्व में मिली एक्सपायरी डेक्सट्रश्ज फ्लूड बेचने शिकायत की पुष्टि पर ड्रग इंस्पेक्टर ने शिवाजी नगर स्थित कृष्णा फार्मेसी को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर संचालक ने एक मरीज के तीमारदार को जून में एक्सपायर हुआ डेक्सट्रोज फ्लूड बेचा था। खराब होने के चलते फ्लूड का रंग भी बदला गया था। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला। 
विज्ञापन


वहीं पास ही स्थित भगवती मेडिकल स्टोर को एक फार्मासिस्ट बिना लाइसेंस जारी हुए ही संचालित करता हुआ पाया गया। हालांकि फार्मासिस्ट ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। चंद्रेश्वरनगर में राजकुमार मेडिकल स्टोर निर्धारित जगह से कम में संचालित होता पाया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक अपने घर से कर रहा था दवाओं की तस्करी और बिक्री
इसके बाद कोतवाली पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और पुलिस टीम मालवीय नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। पुलिस को मेडिकल स्टोर संचालक के नशीली दवा बेचने की सूचना मिली थी। हालांकि चार महीने पहले ड्रग इंस्पेक्टर ने इसी मेडिकल स्टोर में छापेमारी की थी। लेकिन तब ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोर में स्टॉक से अतिरिक्त कोई नारकोटिक्स ड्रग नहीं मिली थी। लेकिन इस बार पुलिस को पुख्ता सूचना थी कि मेडिकल स्टोर संचालक अपने घर से दवाओं की तस्करी और बिक्री कर रहा है। 

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ देव हेल्थ केयर संचालक राहुल देव के मालवीय नगर की गली नंबर एक स्थित घर में पहुंचीं। मेडिकल स्टोर संचालक के घर से टीम ने 24 हजार नशीली दवाई और कैप्सूल (अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल) बरामद की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने बरामद हुई दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं फार्मासिस्ट है और लंबे समय से नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री का काम कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल देव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें...बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत: घर लौटी बेटी तो मां की हालत देख पैरों तले खिसक गई जमीन, प्रॉपर्टी बनी वारदात की वजह

मालवीय नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक के नशीली दवा की तस्करी और बिक्री करने की सूचना मिली थी। ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मेडिकल स्टोर संचालक के घर में छापामारी की गई। मेडिकल स्टोर संचालक के घर से 24 हजार नशे के कैप्सूल गोली बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -डीसी ढौंडियाल, सीओ ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed