फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drown two children in lake

गदेरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Sun, 04 Jun 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sun, 04 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
drown two children in lake
Drowned

तहसील क्षेत्र के घीड़ी गांव में गदेरे में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रशासन ने जरूरी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना पौड़ी जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर राजस्व क्षेत्र की है। इसी स्थान पर पिछले साल भी एक बच्चे की डूबने से मौत हो चुकी है। पूर्व में भी यहां पर बच्चों के डूबकर मरने की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन


पौड़ी तहसील के गिदरासु गांव निवासी प्रियांशु (14) पुत्र धीरज सिंह और गोरिंडा निवासी ऋषभ भंडारी (13) पुत्र अनूप भंडारी घीड़ी में हो रहे शिव महापुराण सुनने के लिए परिजनों के साथ वहां गए थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चे एक और दोस्त के साथ ईदगाह गदेरे में नहाने चले गए। इस बीच दोनों बच्चे नदी में नहाते समय डूब गए।
विज्ञापन


साथ गए बच्चे ने गांव में पहुंचकर लोगों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों की तलाश की। काफी तलाश के बाद गदेरे में कुछ दूरी पर बच्चे बरामद हो पाए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के जरिए बच्चों को परिजन देर शाम जिला अस्पताल पौड़ी लाए, जहां डाक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। एसडीएम केएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed